पटना, दिसम्बर 11 -- नीतीश सरकार ने बिहार में गठित किए गए तीन नए विभागों में सचिव की नियुक्ति समेत पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। राज्य सरकार के नवगठित विभागों में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन नियुक्त किए गए हैं। वे इसके पूर्व सारण के प्रमंडलीय आयुक्त की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। वहीं, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर बनाए गए हैं। वे इसके पहले दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त थे। जबकि, निलेश रामचंद देवरे को सिविल विमानन विभाग का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वे इसके पहले मंत्रिमंडल समन्वय विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव को शिक्षा विभाग के सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.