हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 6 -- आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी बिहार के किशनगंज जिले के एसडीपीओ गौतम कुमार की बेनामी संपत्तियों और निवेश को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) खंगाल रही है। इसको लेकर ईओयू की तीन अलग टीम बनाई गई। इसके अलावा नेपाल और पश्चिम बंगाल में भी उनकी संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इसको लेकर ईओयू मुख्यालय के स्तर पर स्थानीय सिविल एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा गया है। ईओयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एडिशनल एसपी के नेतृत्व में ईओयू की एक टीम किशनगंज में पिछले छह दिनों से लगातार कैंप कर एसडीपीओ की बेनामी संपत्तियों को लेकर मिले तथ्य व सूचनाओं को सत्यापित करने के काम में जुटी है। 31 मई को एसडीपीओ के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद से ही यह टीम किशनगंज एवं पूर्णिया में मिली उनकी संपत्तियों का सत्यापन कर रही है। इसको लेकर...