पटना, जुलाई 16 -- राजधानी पटना में अथमलगोला थाने के दारोगा अंजनी कुमार सिंह को अर्धनग्न अवस्था में फरियाद सुनना महंगा पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीण एसपी ने बाढ़ अनुमंडल के डीएसपी-2 से वायरल वीडियो की जांच कराई, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद एएसआई पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को थाने में ओडी डेस्क के पास शरीर पर केवल तौलिया लपेटे एएसआई लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका वीडियो वाायरल होने के बाद पुलिस महकमे की किरकिरी भी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठाने लगे। वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने वायरल वीडियो की जांच बाढ़ ...