प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 16 -- Sex Racket: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां गरहां ओपी अंतर्गत पटियासा में फोरलेन किनारे स्थित मोहनी ढाबा पर सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां युवतियों से देह व्यापार कराने के साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जा रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाबे का मैनेजर मिथिलेश कुमार युवतियों को बार-बार बुलाता था। देह व्यापार में एक ग्राहक से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे। पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी करते हुए मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की दो युवतियों को मुक्त कराया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बुधवार को बताया कि अहियापुर और गरहां ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। ढाबे के काउंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सा...