मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 27 मार्च को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। वे पटना से भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से चलकर शाम 7:05 बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से गेस्ट हाउस जाएंगे और मां विंध्यवासिनी, मां काली व मां अष्टभुजा का विधिवत दर्शन कर त्रिकोण परिक्रमा करेंगे। साथ ही शयन आरती में भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 28 मार्च की सुबह वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...