निज संवाददाता, अप्रैल 13 -- बिहार के जहानाबाद जिले में एक सड़क हादसे के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया। यहां परस विगहा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बिगहा गांव के समीप रविवार की दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन की टक्कर से पांच वर्षीया मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंची पुलिस जीप पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक पुलिस गार्ड के हल्के रूप से घायल होने की भी सूचना है। मृतक बच्ची की पहचान गया जिले के अमझर गांव निवासी सिंटू मांझी की पुत्री नंदनी कुमारी (5 वर्ष) के रूप में की गई है जो अपने ननिहाल पहाड़ी बिगहा गांव आई हुई थी। घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची नंदनी खेलने जाने के क्रम में गांव के स...