नई दिल्ली, मार्च 16 -- Chapra Police Encounter: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने मशरक शराब कांड के मुख्य आरोपित सूरज महतो को गोली मार दी है। दरअसल सूरज महतो और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से सूरज महतो जख्मी हो गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल सूरज महतो को पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पानापुर और मशरक की सीमा पर सोमवार की सुबह कर्णकुदरिया के पास पुलिस के साथ सूरज की मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, मशरक कांड के मुख्य आरोपी को कटिहार से गिरफ्तार कर एसआईटी छपरा ला रही थी तभी उसने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इसी क्रम में पुलिस की गोली लगने से सूरज महतो जख्मी हो गया। जिसके बाद अब सदर अस्पत...