छपरा, जून 29 -- बिहार के छपरा जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। यहां अपराधियों ने डबल मर्डर केस से जुड़े एक अहम गवाह को बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में गोली मार दी है। गोली लगने से गवाह की मौत हो गई है। इस हत्याकांड के बाद नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया है। बताया जा रहा है कि गवाह पंकज कुमार राय की मुफस्सिल थाना इलाके मेथवलिया चौक के पास रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या की गई है। इस गोलीबारी में पंकज कुमार राय के छोटे भाई भी जख्मी हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज कुमार राय वकील पिता-पुत्र की हत्या के केस में अहम गवाह थे। पंकज कुमार राय एक समारोह में गए थे। रात के वक्त वहां से लौटने के दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पहले उन्हें घेरा फिर फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर मौत के घाट उतार फ...