एक संवाददाता, अप्रैल 29 -- बिहार में सारण पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकेर व अमनौर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका स्थित नाटकशाला बाजार के समीप संचालित एक अवैध ऑर्केस्ट्रा में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान एक बांग्लादेशी युवती समेत तीन महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में एक बालिका भी शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में सीवान जिले के भगवानपुर निवासी मनीषा कुमारी उर्फ निशा (21 वर्ष), मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार (22 वर्ष) व समस्तीपुर जिले के लगुनिया निवासी बालिका पुष्पांजलि कुमारी शामिल हैं।गिरफ्तारी की प्रक्रिया इनके अलावा मधुबनी जिले के झलौन निवासी मुस्कान कुमारी की गिरफ्तारी हुई, जिसकी पहचान दस्तावेजों के आधार पर बांग्...