हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आईपैड सहित कीमती सामान बरामद किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज भास्कर ने बताया कि आठ मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन हरदोई के प्लेटफार्म नंबर-5 के पूर्वी छोर पर इंजन शेड के सामने बनी पानी की टंकी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार भगत 35 वर्षीय निवासी रामपट्टी, थाना सिंघेश्वर, जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें एप्पल कंपनी का आईपैड, कपड़े और किताबें सहित करीब 1.15 लाख रुपये कीमत का सामान मिला। पुलिस के अनुसार यह सामान ट्रेन संख्या 15119 जनता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे आजमगढ़ निवासी यात्री आदित्य सिंह के बैग से चोरी किया गया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.