छपरा, मई 3 -- बिहार के छपरा जिले के चर्चित मधु मिश्रा हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर मिश्र टोला गांव में युवती मधु मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने रविवार को घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।इस दौरान उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और आश्वासन दिया कि मामले में संलिप्त सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को जांच में तेजी लाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को मोहल्ले से गुजर रही एक बारात के परिछावन के दौरान डीजे पर अश्लील गीत बजाए जाने का विरोध करने पर विवाद उत्पन्न हो गया था। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और हमले में आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.