निज संवाददाता, अप्रैल 7 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंजाम हुआ है। यहां कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में पारिवारिक विवाद में रविवार देर रात करीब दो बजे बड़े भाई फिरोज मियां ने छोटे भाई कासिम मियां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सुबह में फिरोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल कासिम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद किये। जानकारी के अनुसार, कोटवा पीएचसी में गार्ड के पद पर तैनात फिरोज मियां (27) का अपने छोटे भाई कासिम मियां (25) से रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर फिरोज ने कासिम को पिस्टल से गोली मार दी। कासिम को लहूलुहान हालत में परिजनों ने मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम मे...