बिहार के चंपारण, पटना और सारण समेत ये 18 जिले मानव तस्करी के लिए अति संवेदनशील, सीएम के सामने बोले एक्सपर्ट
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 9 -- मानव तस्करी और बच्चों की गुमशुदगी के दृष्टिकोण से राजधानी पटना सहित बिहार के 18 जिले सर्वाधिक संवेदनशील तथा उच्च जोखिम (हाई रिस्क) श्रेणी में चिह्नित किए गये हैं। यही नहीं, मानव तस्करी के मामले में बिहार स्रोत (सोर्स), गंतव्य (डेस्टिनेशन) तथा पारगमन (ट्रांजिट) तीनों रूपों में प्रभावित है। बिहार में असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं नेपाल से पीड़ितों की तस्करी के मामले चिन्हित हुए हैं। वहीं, बिहार से महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा तक मानव तस्करी के प्रकरण सामने आए हैं। गुमशुदा बच्चों एवं मानव तस्करी विषय पर शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक दिवसीय पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने इस चिंताजनक स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.