नई दिल्ली, फरवरी 18 -- बिहार में घूसखोरों पर ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। मुजफ्फरपुर में DAO के बाद अब जिले में एक घूसखोर दारोगा को निगरानी विभाग ने धर दबोचा है। यहां सदर थाने में तैनात दारोगा भास्कर कुमार को निगरानी की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को शहर के भगवानपुर स्थित पुराने सदर थाना क्षेत्र के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, दारोगा भास्कर कुमार एक केस के मामले में मदद करने करने के नाम पर एक स्थानीय पीड़ित से रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही भास्कर कुमार ने भगवानपुर में पीड़ित से पैसा लिया। पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दारोगा भास्कर ...