बांका, मार्च 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आरएमके मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत बांका के विधायक सह पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल बन गया। 114वें बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामनारायण मंडल ने अपने संबोधन में बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य के विकास में जनसहभागिता की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार ...