बिहार के गांवों से पुराने मोबाइल खरीद नेपाल- बांग्लादेश भेज रहे शातिर, यूं हो रही साइबर ठगी
के के गौरव, नवम्बर 17 -- के के गौरव, भागलपुर। बिहार से ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर पुराने और खराब मोबाइल फोन खरीदने वाले फेरीवालों की आड़ में अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। स्लीपर सेल के सदस्य गांव-गांव घूमकर ग्रामीणों से पुराने मोबाइल इकट्ठा कर रहे हैं और इन्हें तस्करी के जरिए नेपाल व बांग्लादेश भेज रहे हैं। वहां बैठे साइबर अपराधी इन मोबाइलों के मदरबोर्ड और मेमोरी चिप से पुराना डाटा निकालकर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से मोबाइल खरीदकर दिल्ली से लेकर बांग्लादेश तक बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा दो माह पूर्व भागलपुर जीआरपी के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मोहम्मद नसीम अहमद ने किया था। इस मामले में 22 से अधिक चोरी के मोबाइल पकड़े गए थे। आरोपित ने स्वीकार किया था कि वह बांग्लादेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.