बिहार के गांवों में भवनहीनों को मिलेगा घर, पीएम आवास योजना पकड़ेगी रफ्तार; 1400 करोड़ रुपये मंजूर
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 11 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने को सरकार ने करीब 1400 करोड़ की राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी के लिए यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के लिए 1399.6028 करोड़ की अग्रिम निकासी को स्वीकृति दी गई है। इसमें केंद्रांश के रूप में 450.1554 करोड़ और राज्यांश के रूप में 949.4474 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.