बिहार के गयाजी में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, दो लोग जिंदा जल गए; शराब की खाली बोतलें मिलीं
गयाजी, जुलाई 9 -- बिहार के गयाजी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां डोभी पटना फोरलेन सड़क पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। कार और ट्रक में टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी। आग लगने की वजह से कार धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटों और आसमान में उठ रहे धुएं के गुब्बार को दूर से ही देखा जा सकता था। कार में जिंदा जले दो लोगों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बोधगया थाना क्षेत्र के सिजूआ गांव के पास यह भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। डोभी-पटना फोरलेन पर बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के समीप बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.