बिहार के खगड़िया में सुबह-सुबह खूनी खेल, घर में घुस परिवार के चार लोगों को चाकू से गोदा; 1 की मौत
खगड़िया, जून 1 -- बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर खूनी खेल खेला है। इस हमले में परिवार की एक महिला सदस्य की मौत हो गई है। इन सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में दहशत है। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र इलाके में इस परिवार पर कुछ अपराधियों ने यह हमला किया है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे और उसी वक्त 4-5 की संख्या में आए अपराधियों ने हमला किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- IAS अफसरों को सैर कराता था भ्रष्ट रिशु श्री, कई विभागों के अफसरों से रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.