गिरडीह, जुलाई 9 -- बगोदर/ डुमरी, प्रतिनिधि। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में गिरिडीह जिले के ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। मृतकों में बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत के कोड़ाडीह निवासी भुवनेश्वर यादव और डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बेरगी निवासी शंकर यादव शामिल है। बताया जाता है कि शंकर यादव ट्रक का मालिक के साथ खुद ड्राइवर था जबकि भुवनेश्वर यादव खलासी। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौधरीबांध मुखिया संजय यादव ने घटना को दुखद बताया है। बताया कि सूचना मिलने पर परिजन कैमूर के लिए निकल गए हैं। यह भी पढ़ें- डिवाइटर से टकराया ट्रक, झारखंड के चालक-खलासी की मौतदुर्घटना का विवरण घटना के बारे में जानकारी मिली है कैमूर जिला के कुदरा ...