कैमूर, जुलाई 1 -- बिहार में रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव स्थित बरकट्टा टोला में मंगलवार की रात मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक 60 वर्षीय चुल्हन बिंद बड़कट्टा टोला के निवासी थे। चैनपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चुल्हन बिंद के घरवाले उनकी मौत से गमजदा हैं और आरोपी बेटा फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात को लेक मृतक चुल्हन बिंद के छोटे बेटे जितेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि उसका माझिल भाई सोनू बिंद ने घर के गलियारे में बकरी बांध कर रखा था। उसके पिता चुल्हन बिंद ने अपने बेटे सोनू बिंद से रास्ते से बकरी को हटाकर द...