खगडि़या, नवम्बर 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार के कृषि उद्यमी एवं एस.बी. एग्रो फार्म्स के संस्थापक-सह-प्रबंधक डॉ. चिकलीत कुमार शर्मा ने लगातार दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता कर बिहार के कृषि एवं उद्यमिता क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लघु उद्योग भारती द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन भारत खाद्य एवं कृषि में उन्होंने भाग लिया तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर बिहार के कृषि विकास, किसानों की समस्याओं और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन से महज दो दिन पूर्व, 19 नवंबर को डॉ. शर्मा ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित वार्षिक आमसभा एवं वार्षिक सम्मेलन में भी सह...