कार्यालय संवाददाता, मई 11 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा 2025 की परीक्षा में बिहार के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। इस परीक्षा में सारण के सोनपुर स्थित हरपुरनंद के निवासी और आईआईटी के खड़गपुर के छात्र करण कुमार सिंह ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल किया है। भोजपुर जिले के बेरथ गांव के कुमार विवेकानंद ने भी ऑल इंडिया 22वीं रैंक लाकर बिहार को गौरवान्वित किया है। करण हाजीपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पीएन सिंह और स्व. राजकिशोरी सिंह के नाती, स्व. रामानंद सिंह के पौत्र हैं। पिता अरुण कुमार सिंह सेवानिवृत्त इओ हैं और मां राखी सिंह गृहिणी हैं। करण इससे पहले इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 43वां रैंक हासिल कर चुके हैं। वे आईआईटी खड़गपुर से स्नातक हैं और अपने विभाग के टॉपर भी रहे हैं। उन्होंने ...