पटना, जनवरी 4 -- बिहार के प्राथमिक शिक्षकों के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने सुपुत्र, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के पटना स्थित आवास 15, हार्डिंग रोड पर अंतिम सांस ली। ब्रजनंदन शर्मा का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दीघा घाट पर किया जायेगा। आपको बता दें ब्रजनंदन शर्मा जीवन भर प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहे हैं। उनके सुपुत्र अरुण कुमार जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके दो पौत्र ऋतुराज कुमार (घोषी) और रोमित कुमार (अतरी) वर्तमान में बिहार विधानसभा के विधायक हैं। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बृजनंदन के निधन पर गहरी शोक संवेदना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.