हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 23 -- अपने पति के साथ रह रही नेपाल की एक महिला के साथ औरंगाबाद जिला मुख्यालय में गैंगरेप की घटना हुई। घटना मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में सिंचाई कॉलोनी के समीप एक जर्जर भवन में हुई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 15 वर्षीय किशोर को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान नगर थाना के महुआ शहीद मुहल्ला निवासी दुखहरण राम के पुत्र राकेश कुमार और नवादा के शंकर बिगहा निवासी सुधीर साव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक और राकेश औरंगाबाद में ही टोटो चलाते हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। गैंग रेप पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। उसकी दूसरी शादी तीन साल पहले एक व्यक्ति से हुई थी, जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। उसका पति बाजार में घूम-घूम कर ...