सासाराम, अगस्त 2 -- बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बड़े कांड को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद जिले में एक कार्यपालक पदाधिकारी को मौत के घाट उतार दिया है। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या औरंगाबाद के बारुण में अपराधियों ने की है। इधर नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी बिमल कुमार के हत्या के बाद पटना से सटे दानाापुर गोला रोड टी प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट में मातम पसर गया है। कार्यपालक पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। अपार्टमेंट के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया है। इस हत्याकांड के संबंध में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल कुमार डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नहर मार्ग स्थित एक सुनसान इलाके में अज्ञात अपराध...