निज संवाददाता, मई 11 -- बिहार के एक स्कूल में 'बैड टच' की घटना के बाद हंगामा मच गया। समस्तीपुर जिल में वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के विद्याालय में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरी राम पर बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए तथा आरोपी एचएम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि छात्रा ने रोते हुए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग विद्यालय परिसर पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय जैसे पवित्र स्थान पर इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है और दोषी पर तत्काल कार्रवाई हो...