निज संवाददाता, अगस्त 8 -- चंंदन कुमार लालू, अररिया। बिहार में भ्रष्ट अफसर और कर्मचारियों पर कार्रवाई दनादन चल रही है। अब उद्योग विभाग में घूसखोरी की परतें खुलने लगी हैं। अररिया जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल मशीन की सप्लाई करने वाले शख्स से अधिकारी ने 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत ना देने पर उसका भुगतान लटकाने का दबाव भी अफसर के द्वारा बनाया जा रहा था। अररिया के जिला उद्योग महाप्रबंधक अनिल मंडल को निगरानी ने शनिवार सुबह अररिया शहर के शिवपुरी स्थित उनके किराये के आवास से गिरफ्तार किया। महाप्रबंधक ने अररिया के एक सप्लायर से 85 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। अनिल कुमा...