आरा, अप्रैल 12 -- बिहार में भोजपुर जिले के वैसे किसानों के लिए खुशखबरी है, जिनके पास जमीन तो है पर जलजमाव के कारण वे पारंपरिक खेती नहीं कर पाते हैं। साथ ही वह भूभाग उनके लिए अनुपयोगी बना हुआ है। अब ऐसी जमीन को उपजाऊ बनाकर किसानों को समृद्ध बनाने की सरकार ने योजना बनाई है। जिले में ऐसी जलजमाव वाली अनुपयोगी जमीन का बड़ा भूभाग है। दरअसल कृषि विभाग अब ऐसी जमीन पर मखाने की खेती कराएगी, जो किसानों की माली हालत को समृद्ध करेगी। इसके लिए जिले में विभाग की ओर से जलजमाव वाली जमीन का सर्वे कराया गया है, जो लगभग सात हजार एकड़ है। इसमें कृषि विभाग की ओर से जिले के किसानों को 75 फीसदी अनुदान देकर पहली बार मखाने की खेती कराई जाएगी। इसकी तैयारी कृषि विभाग की ओर से जिले में शुरू कर दी गई है। जिले के बड़हरा, कोईलवर, शाहपुर, संदेश, सहार और तरारी प्रखंडों मे...