बांका, अप्रैल 18 -- Bihar News: पर्यावरण को बचाने और जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्ष 2026 में बांका जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बांका वन विभाग ने इस साल मानसून शुरू होने से पहले पूरे जिले में पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इस महाअभियान के तहत बांका के शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 19 लाख नए पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि जिले के एक बड़े भू-भाग को हरियाली की चादर से ढका जा सके। इस विशाल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए वन प्रमंडल ने अभी से अपनी युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है और सभी रेंज कार्यालयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।किस विभाग को मिला कितना लक्ष्य? इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों का भी सहयोग ले रहा है, जिसके तहत पौधारोपण के लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.