बिहार के इस जिले में होमस्टे योजना से जुड़ कर कमाई का अवसर, 10 लाख रुपये देगी सम्राट चौधरी सरकार
नगर संवाददाता, जुलाई 5 -- बिहार में सरकार की एक अहम योजना से जुड़कर कमाई का बेहतरीन मौका आया है। दरअसल राज्य में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत रोहतास जिले के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों शेरशाह सूरी का मकबरा, मांझर कुंड और धुआं कुंड को शामिल किया गया है। जिसके बाद अब इन स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने घरों को होमस्टे के रूप में विकसित कर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। योजना के तहत अपने घर को होमस्टे के रूप में विकसित करने वाले लाभार्थियों को अधिकतम चार कमरों के लिए 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.