विनयमणि तिवारी, मई 15 -- No Vehicle Day In Bihar: बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद अहम और पर्यावरण व अर्थव्यवस्था के हित में बड़ी खबर सामने आई है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जिले में हर शनिवार को 'नो व्हीकल डे' मनाने का सख्त आदेश जारी किया है। यह फैसला मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे भारी तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, ताकि भविष्य के संभावित ईंधन संकट से बचा जा सके। डीएम की इस अनोखी पहल की पूरे राज्य में खूब चर्चा हो रही है।सरकारी कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का इस्तेमाल जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, वैशाली जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में काम कर रहें अधिकारी और कर्मचारी शनिवार के दिन अपने निजी वाहनों (कार या बाइक) का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे। सभी को निर्देश ...