हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 20 -- बिहार के इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई नि:शुल्क होगी। इसके लिए नैसकॉम के साथ एमओयू किया गया है। इससे छात्रों को आगे प्लेसमेंट में काफी लाभ होगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में यह घोषणा की। वे शिक्षा विभाग के बजट पर सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बेहतर सुविधा मुहैया कराने और प्लेसमेंट पर जोर देने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस समय स्कूलों से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या एक फीसदी से भी कम है, जबकि वर्ष 2005 से पहले यह संख्या 12 फीसदी से अधिक थी। जो बच्चे स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी स्कूल तक लाने की योजना पर गंभीरता से काम हो रहा है। आज सूबे में महिलाओं की साक्षरता दर 74 फीसदी हो चुकी है जबकि ...