प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 19 -- बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन साल में 25 फीसदी बच्चे कम हो गए। फेस कैप्चरिंग सिस्टम शुरू हुई तो बच्चों की संख्या घटती गई। आंगनबाड़ी केन्द्र में तीन से छह साल की उम्र के बच्चों के पंजीयन की संख्या लगातार कम हो रही है। मार्च 2024 में तीन से छह साल तक के 55 लाख 60 हजार 315 बच्चे पंजीकृत थे। मार्च 2026 में 40 लाख 35 हजार 339 बच्चे ही पंजीकृत हुए, जबकि वर्ष 2023 मार्च में यह संख्या बढ़कर 51 लाख 72 हजार हो गई। यह संख्या वर्ष 2024 में बढ़कर 55 लाख 60 हजार हो गई है। लेकिन फेस कैप्चरिंग सिस्टम लागू होने के बाद हर साल बच्चों की संख्या में कमी आ रही है। बता दें कि 2024 में राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में फेस कैप्चरिंग सिस्टम यानी फेस डिटेक्शन तकनीक लागू की गई। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को सभी लाभार्थ...