एक संवाददाता, नवम्बर 9 -- बिहार में अस्पताल के अंदर घुस कर एक वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक किया गया है। बिहारशरीफ में थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने वार्ड गर्ल पर एसिड अटैक कर दिया। एसिड की बोतल समीप में जमीन पर गिरी, जिससे महिला बाल-बाल बच गईं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पीड़िता ने बताया कि नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी जूली कुमारी ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर उनकी बहाली वार्ड गर्ल में हुई है। वर्तमान में वह आंनद पथ (नाला रोड) में किराए की मकान में रह रही हैं। शनिवार को सदर अस्पताल के लेबर वार्ड में दूसरी शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। पुराने अस्पताल भवन के लेबर वार्ड की ओर से वह नए भवन की ओर जा रही थी। उसी दौरान ऊपरी तल्ले से किसी ने उसपर एसिड की बोतल फेंक ...