जमशेदपुर, जनवरी 29 -- बिहार के आरा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती आकाश सिंह उर्फ अकलू को उलीडीह थाना पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी बनाया है। मंगलवार को आरोपी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया। उसने अदालत में अस्पताल की पर्ची भी प्रस्तुत की, जिसमें उसके भर्ती होने का उल्लेख है। आकाश सिंह ने यह भी दावा किया कि वह नाबालिग है। अधिवक्ता संजीव रंजन बरियर के अनुसार, आकाश सिंह उर्फ अकलू की अग्रिम जमानत अर्जी पर गुरुवार को एडीजे की अदालत में सुनवाई हो सकती है। मालूम हो कि मानगो के शंकोसाई निवासी प्रदीप साहू 30 नवंबर 2025 से लापता था, जबकि 5 दिसंबर को उसका शव श्यामनगर के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक के भाई दीपक साहू ने उलीडीह थाना में कुंदन, रवि समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.