पटना, मार्च 25 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री पर अटकलें जारी हैं। अभी तक एनडीए में यह फाइनल नहीं हुआ है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा, चर्चा है कि भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। राजनीतिक भविष्यवाणियों से चर्चा में रहने वाले पूर्व चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अब बिहार के नए सीएम के 'गुजरात कनेक्शन' का दावा किया है। पीके ने बुधवार को मुंगेर में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह किसी को नहीं पता है। इस बारे में जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वे बेकार हैं। उन्होंने दावा किया कि अगला सीएम जो भी होगा, वो बिहार का नहीं बल्कि गुजरात के हितों का ध्यान रखेगा। वह केंद्र में मौजूद नरेंद्र मोदी सरकार की पसंद का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.