पटना, जनवरी 7 -- बिहार वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय आम बजट में विशेष पैकेज एवं अधिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगा। केंद्रीय बजट के पहले राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की बैठक 10 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में राज्य के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव शामिल होंगे। वित्त विभाग ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के पहले विभिन्न विभागों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट एवं प्रस्तावों के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके आधार पर केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता एवं सहयोग को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत केंद्र सरकार के पूर्वोदय के विकास को लेकर जारी प्रयासों के तहत बिहार पर फोक...