हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 20 -- जीविका बैंक (निधि) से राज्यभर की 10 हजार दीदियों को मार्च तक लोन (ऋण) दिये जाएंगे। जीविका की ओर से यह लक्ष्य तय कर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर 150 मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं। ये मास्टर ट्रेनर जिला और प्रखंड स्तर पर दीदियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके तहत लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। जीविका बैंक दीदियों को रोजगार और व्यवसाय शुरू करने तथा इन्हें और विकसित करने के लिए लोन देगा। राज्य से प्रखंड स्तर तक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जल्द ही जीविका दीदियों से लोन के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर सॉफ्टवेयर तैयार कर लिए गए हैं। सॉफ्टवेयर का ट्रायल जारी है, ताकि आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। जीवि...