बेगुसराय, फरवरी 28 -- बेगूसराय। विकास विद्यालय में शनिवार को बिहार डिस्ट्रिक्ट हेरिटेज फेयर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस फेयर में बिहार के सभी 38 जिलों की सांस्कृतिक, भौगोलिक, और राजनैतिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया। साथ में साइंस एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लगभग 100 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें एक्वा सेवर, लाइट फाइडेलिटी, वर्क एंड वॉट, मैग्नेटिक कार, टेस्ला कॉइल और लाइट वायर गेम, कार्बन प्यूरीफिकेशन यूनिट, वैक्यूम क्लीनर, फायर एक्सटिंगुइशर रोबोट, ऑटोमैटिक स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फ्लड प्लास्टिक अलार्म वाटर क्लीनर, कार्बन ऑब्जर्वर फायर डिटेक्टर अलार्म, वैक्यूम क्लीनर रेंट अफेक्टिंग अलार्म, सोलर पावर स्प्रिंकलर सिस्टम, सर्किट ब्रेकर, एस्केलेटर शामिल थे। मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. राजाजीत कुमार व डॉ. ...