सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, कार्यालय संवाददाता। राज्य में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के साथ खुला खिलवाड़ और जनता के जनादेश के साथ सीधा विश्वासघात है। भारतीय जनता पार्टी भली-भांति जानती है कि बिहार की जनता उसे अपने दम पर पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में बैठाने वाली नहीं है। यही कारण है कि भाजपा अब लोकतांत्रिक रास्ते से नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की साजिशों, राजनीतिक दबाव और सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से बिहार की सत्ता पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रही है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज सिंह ने बिहार के ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही है। श्रीसिंह ने कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार की वर्तमान परिस्थितियों और उनके स्वास्थ्य को आधार बनाकर नए राजनीतिक समीकरण गढ़े जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.