कुंदन कुमार, फरवरी 25 -- मुफ्त गैस कनेक्शन की कतार में खड़ी बिहार के 10 लाख महिलाओं को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बिहार के 25 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष में बिहार को 25 लाख उज्ज्वला कनेक्शन स्वीकृत किये हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत यह गैस कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिलना है, जो अब तक भोजन बनाने के लिए पारंपरिक तरीके से लकड़ी या कोयला आदि के चूल्हे पर निर्भर हैं। मंत्रालय ने 25 लाख कनेक्शन देने के लिए राज्य सरकार के अलावा सभी गैस कंपनियों को भी निर्देश जारी कर दिया है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने सभी जिलों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला...