नई दिल्ली, मार्च 24 -- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 18 लाख शहरी महिलाओं के आवेदन का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण इन महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 10-10 हजार रुपये की राशि अटक गई है। नगर निकायों के जरिए आवेदनों का सत्यापन तथा इसके बाद उनका समूह बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जीविका के पदाधिकारी बताते हैं कि हमलोगों को सूची का इंतजार है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सूची सौंपे जाने के बाद हमलोग महिलाओं के बैंक खातों में राशि जल्द हस्तांतरित करेंगे। हालांकि, पदाधिकारी यह भी बताते हैं कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले अर्थात 31 मार्च, 2026 तक इन्हें राशि का भुगतान करना मुश्किल लग रहा है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य ...