पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ, जब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र से सम्मानित कर बधाई दी है। विधायक ने कहा कि यह दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की विकासोन्मुखी नीति के साथ बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ विजय चौधरी एवं बिजेन्द्र यादव ने भी ग्रहण की। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार तेज गति से विकास करेगा और जनता की ...