निज प्रतिनिधि, अगस्त 5 -- बिहार के नवादा जिले की रहने वाली एक युवती की दमन में हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले यह युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, दमन में नवादा के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की युवती की हत्या कर दी गई। किराए के मकान से वहां की पुलिस ने ट्रॉली बैग में बंद लाश बरामद की है। दमन पुलिस की सूचना पर रोह थाने की पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन दमन के लिए रवाना हो गए। चर्चा है कि उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। मृतका छोटी कुमारी रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि युवती 2024 में गांव के ही दूसरी जाति के युवक ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी। घटना को लेकर युवती के परिजनों ने रोह थाने में प्राथमि...