भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर । उत्तराखंड के मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल साहू के द्वारा बिहार की महिलाओं के संबंध में विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कीमत में नहीं संस्कार में आंका जाता है और यही भारतीय जनता पार्टी का संस्कार है। ऐसे लोगों को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और उत्तराखंड सरकार को भी कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...