बिहार की बेटी प्रिया देश में चमकी, जीता बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय पुरस्कार, अब जाएगी जापान
पटना, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी-इंस्पायर मानक) में बिहार की प्रतिभा ने देशभर में अपनी छाप छोड़ी है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ)-इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सुपौल की छात्रा प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर जिले और बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शनी में हजारों बाल वैज्ञानिकों ने कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की समस्याओं को सरल बनाने वाले नवाचार प्रस्तुत किए। इनमें से 62 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें बिहार की सुपौल निवासी प्रिया कुमारी भी शामिल हैं। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.