नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बिहार के सिवान की रहने वाली 18 साल की छात्र श्रेया कौशिक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। उनका चयन दुनिया के प्रतिष्ठित लिंकन स्कॉलरशिप (Lincoln Scholarship) के लिए हुआ है। खास बात यह है कि इस साल इस स्कॉलरशिप को पाने वाले छात्रों में वो एकमात्र भारतीय हैं। करीब 3 करोड़ रुपये की यह छात्रवृत्ति उनके अमेरिका स्थित सेंटर कॉलेज में स्नातक (अंडरग्रेजुएट) की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगी। बता दें कि लिंकन स्कॉलरशिप हर साल दुनिया भर के चुनिंदा मेधावी छात्रों को दी जाती है। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता (Academic Excellence), नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया हो। चलिए जानते हैं कि कौन है श्रेया कौशिक...