मधेपुरा, सितम्बर 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा राज्य में पहला महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत किया है। सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कमला राणा साइंस कॉलेज के संस्थापक, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने इसे सूबे की बेटियों के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत बताया है। संस्थापक प्रशांत कुमार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की बहनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का सबसे अनमोल तोहफा दिया है। महिला विश्वविद्यालय बनने से बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का एक नया व सुरक्षित मंच मिलेगा। कमला राणा साइंस कॉलेज की प्राचार्या अनुप्रिया राज इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि एक ऐसे विश्वविद्य...