हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 19 -- बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिहार की पहली नदी जोड़ परियोजना पूरी हो गई है। इस परियोजना के पूरा होने से 8 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। करीब तीन साल पहले शुरू हुआ बागमती को बूढ़ी गंडक से जोड़ने के लिए चैनल (नहर) निर्माण का काम पूरा हो चुका है। रविवार यानी आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से तीन जिले को बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। चार जिले को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। लगभग साढ़े आठ लाख आबादी को इस परियोजना का सीधा लाभ होगा। इलाके में भू-गर्भ जलस्तर में भी वृद्धि होगी। जल संसाधन विभाग के अनुसार बागमती को बूढ़ी गंडक से जोड़ने के लिए शिवहर के बेलवा से मुजफ्फरपुर के मीनापुर के बीच बेलवाधार लिंक चैनल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। 68.80 किमी लंबी ...